गुजरात के द्वारका में बिपरजॉय तूफान के मद्देनज़र ढहाया गया आकाशवाणी का 90 मीटर ऊंचा टावर

द्वारका (गुजरात) में 90 मीटर ऊंचे गाइ रोप की मदद से खड़े स्टील से बने आकाशवाणी के टावर को बिपरजॉय तूफान के मद्देनज़र एहतियात के तौर पर ढहा दिया गया है। यह कदम विशेषज्ञों द्वारा 35 साल पुराने इस टावर की सुरक्षा जांच के बाद उठाया गया है। विशेषज्ञों ने जनवरी 2023 में टावर को ढहाने की सिफारिश की थी।

Load More